कान्हा टाईगर रिजर्व टीम ने किया बाघिन का रेस्क्यू
संयुक्त संचालक ने मृतक छबिलाल के परिजनो को सौंपा मुआवजा राशि का चेक
rafi ahmad ansari
बालाघाट। कान्हा टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बफरजोन क्षेत्र के गढ़ी के ग्राम धीरी के कम्पाटमेंट 105 में 22 सिंतबर को एक बाघीन ने धीरी के एक ग्रामीण पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जहां बाघिन के हमले से ग्रामीण की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौन बना हुआ था तथा अन्य किसी ग्रामीण पर टी-40 बाघिन दोबारा हमला ना करें और ना ही ग्रामीणों से बाघिन को किसी प्रकार से नुकसान पहुंचे, इसको लेकर कान्हा बफरजोन की टीम ने बाघिन का सुरक्षित रेस्क्यू की योजना बनाई। जिसके तहत 05 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ बजे उक्त बाघिन को कान्हा बफरजोन के अधिकारियों ने पूर्व से लगाये गये पिंजरे में सुरक्षित कैद कर उसे ट्रेंकोलाईज किया गया। किंतु पूर्व में चरवाहे की मौत पर उत्तेजित ग्रामीणो को अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि यदि बाघिन का रेस्क्यू होता है तो सभी ग्रामीणो का उसका दीदार करवायेगें। जिसके तहत ग्रामीणो का मौके पर हजारो की संख्या में हुजुम लग गया था। किंतु विभाग के एक अधिकारी के द्वारा बाघिन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे मौके से लेकर चले गये, जिससे वहां पर मौजूद हजारो की संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गये है और उपस्थित वन अमले के साथ हाथपाई भी की। इस दौरान किसी ग्रामीण ने पथराव भी कर दिया, जहां हमले में विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। हालांकि वहां पर मौजूद संयुक्त संचालक बफरजोन नरेश सिंह यादव ने आक्रोशित ग्रामीणो को समझाईश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ और बाघिन के हमले से मृत ग्रामीण छबिलाल की मॉ कमलाबाई सोनवानी को मुआवजे के तौर पर 07 लाख 90 हजार का चेक प्रदान किया और स्वयं नरेश सिहं यादव के द्वारा मृतक की मॉ को अपने साथ ले जाकर बैंक में चेक जमा करवाया और बैंक कर्मीयों से आग्रह किया कि उक्त चेक की राशि का शीघ्र आहरण करवायें।
सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...
- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2, टेलीग्राम, टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट
bhavtarini.com@gmail.com 
