धौलपुर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम व वार्ड अभियान का शुभारंभ

धौलपुर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम व वार्ड अभियान का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान दिवस पर गुरूवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांवों के सुव्यवस्थित विकास और आर्थिक गतिविधियों के संबलन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री विकसित ग्राम व वार्ड अभियान का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान में एक आदर्श रोडमैप निर्धारित कर इन्फ्रास्ट्रचर डवलपमेंट के साथ गांवों में युवाओं, किसानों व महिलाओं के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में जिले के जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी. टी.,  जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।