मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई सीएम,जानिए उनके बारे में

मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई सीएम,जानिए उनके बारे में

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छटते ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। अरविंद के इस्तीफे के बाद आतिशी नई सीएम बनेंगी। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शर्तों के साथ जमानत दी। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। इसके बाद सीएम कौन होगा, 48 घंटे बाद आज इस रहस्य से भी पर्दा उठ गया है। 

'मार्क्स' और 'लेनिन' के कुछ अक्षरों से रखा आतिशी मार्लेना नाम

आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था और वो पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जानकार बताते हैं कि आतिशी के पिता विजय सिंह ने 'मार्क्स' और 'लेनिन' से लिए गए कुछ अक्षरों को मिलाकर उनका नाम आतिशी मार्लेना रखा था। 

आतिशी ने 2019 में अपने नाम से मार्लेना हटा दिया

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी मार्लेना ने अपने नाम से मार्लेना शब्द को हटा दिया, इसके बाद अब वो आतिशी नाम से ही जानीं जातीं हैं।

मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं, अब होंगी दिल्ली की सीएम

आतिशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता से तौर पर की थी और आप के गठन से ही पार्टी से जुड़ी हैं। इसके बाद जुलाई 2015 में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने आतिशी को अपना सलाहकार बनाया। वो अप्रैल 2018 पर इस पद पर रहीं। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया। सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ कई विभागों की जिम्मेदारी दी गई। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने आतिशी का बडा योगदान रहा है।

गंभीर के खिलाफ हार गई थीं लोकसभा चुनाव

आम आदमी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आतिशी को पूर्वी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गंभीर ने आतिशी को 4।77 लाख मतों से मात दी थी। इसके बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने आतिशी को कालकाजी सीट से मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई

दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में आतिशी की शुरुआती पढ़ाई हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से की और साल 2001 में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और वहां से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई के बाद भारत लौटीं आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट