स्वतंत्रता दिवस पर मिलिट्री बैण्ड देगा शौर्य स्मारक पर प्रस्तुति
भोपाल। सुदर्शन चक्र कोर 3 ईएमई सेन्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पर शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मिलिट्री बैण्ड द्वारा देशभक्ति और राष्ट्र-गौरव पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। कोर द्वारा आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में 13 से 15 अगस्त तक मिलिट्री बैण्ड द्वारा आम लोगों के लिए देशभक्ति और राष्ट्र-गौरव से पूर्ण धुनों की प्रस्तुति की जा रही है।
मिलिट्री बैण्ड द्वारा 13 अगस्त को बोट क्लब और 14 अगस्त को डी.बी. मॉल में किए गए कार्यक्रम ने लोगों को भारतीय होने के गौरव से भर दिया।
bhavtarini.com@gmail.com 
