राज्य मंत्री पटेल ने किये 5 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

राज्य मंत्री पटेल ने किये 5 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा। राज्य सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के हितों में योजनाएँ बनाई हैं। प्रदेश में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह 1000 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले के राम नगर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमुआ टोला में विकास पर्व के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ रूपये की लागत के ग्राम सुलखमा, बड़ा इटमा, मिरगौती, महूहा टोला में पहुँच मार्गों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट