गृह राज्य मंत्री बेढम ने नेता प्रतिपक्ष जूली की माता जी को दी श्रद्धांजलि

गृह राज्य मंत्री बेढम ने नेता प्रतिपक्ष जूली की माता जी को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। राज्यमंत्री, गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग, राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को कोटपूतली-बहरोड़ के गांव काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा जूली सहित समस्त शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।