नई सरकार अब नौ जून को लेगी आकार, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव

नई सरकार अब नौ जून को लेगी आकार, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 293 सीटें मिलीं। परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर अभी संशय बना हुआ है। मिल रहही जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब मोदी नौ जून को शाम छह बजे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले यह कार्यक्रम आठ जून को होना था। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समारोह में कई देशों के मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को त्याग पत्र सौंपा था

मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों का त्याग पत्र को स्वीकार करने के बाद नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया।

मोदी को गठबंधन का नेता स्वीकार किया

बुधवार को पीएम आवास में हुई बैठक में गठबंधन के सभी नेताओं ने सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता माना। बैठक में 21 नेताओं ने पत्र पर हस्ताक्षर करके मोदी को अपना नेता स्वीकार किया। 

240 सीटों के साथ भाजपा पहले नंबर पर

मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के चुनाव परिणाम ऐलान किया था। भाजपा को सबसे ज्यादा 240 सीटें मिलीं, दूसरे नंबर पर 99 सीटों के साथ कांग्रेस रही। इस बार के चुनाव में भाजपा को 32 सीटों का नुकसान हुआ है। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट