पुतिन के स्पीच राइटर रहे अब्बास गैलिमोव मोस्ट वांटेड

पुतिन के स्पीच राइटर रहे अब्बास गैलिमोव मोस्ट वांटेड

मॉस्को, यूक्रेन जंग पर सवाल उठाने वाले लोगों को रूस एक-एक कर रास्ते से हटा रहा है। अब रूस की पुलिस ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के स्पीच राइटर रहे अब्बास गैलिमोव को मोस्ट वांटेड घोषित किया है। उन पर यूक्रेन जंग को लेकर रूस की आलोचना करने के आरोप लगे हैं। रूसी मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटीरियर मिनिस्ट्री के डेटाबेस में उनका नाम मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि अब्बास ने कौनसा कानून तोड़ा है, जिसके चलते उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

अब्बास पर विदेशी एजेंट होने के आरोप लगाए
रिपोट्र्स के मुताबिक रूस ने जिस अब्बास गैलिमोव को मोस्ट वांटेड घोषित किया है उसने साल 2008 से लेकर 2012 तक व्लादिमिर पुतिन के भाषण लिखे थे। उस दौरान पुतिन रूस के प्रधानमंत्री थे। अब्बास काफी सालों से रूस से बाहर रह रहे हैं और पुतिन पर तानाशाह होने के आरोप लगाते रहे हैं। पिछले महीने ही रूस के न्याय मंत्रालय ने अब्बास को विदेशी एजेंट घोषित किया था। मंत्रालय ने कहा था कि वो विदेशी एजेंटों के तैयार किए एजेंडा को फैलाते हैं। यूक्रेन जंग की आलोचना कर सेना का अपमान करते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट