राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए, वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं: दिग्गी के भाई लक्ष्मण 

राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए, वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं: दिग्गी के भाई लक्ष्मण 

गुना, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं, उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है। इस पर सिंह ने कहा कि ‘राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं।’

राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता 

कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। 

'हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं'

बारे में जब लक्ष्मण सिंह से रविवार को पूछा गया तो उन्होंने न्यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, 'हम सब पार्टी कार्यकर्ता हैं।' पिछले महीने हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था।

मणिपुर से मुंबई (पूरब से पश्चिम) तक ‘भारत न्याय यात्रा’ 

गौरतलब है कि पिछले महीने हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था। गौरतलब है कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई (पूरब से पश्चिम) तक ‘भारत न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी।

यात्रा 67 दिन में 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी

पार्टी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले आयोजित की जाने वाली यह यात्रा 67 दिन में 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) निकाली थी। गांधी की 136 दिन की इस यात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को इंफाल से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट