92 मीटर का छक्का मार रोहित शर्मा ने चूर-चूर किया एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड

92 मीटर का छक्का मार रोहित शर्मा ने चूर-चूर किया एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड

बेंगलुरु, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। उन्होंने नीदरलैंड के कोलिन एकरमैन के खिलाफ पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर 92 मीटर का छक्का उड़ाया। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के महान ओपनर एबी डिविलियर्स का एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया। एबी डिविलियर्स के नाम एक कैलेंडर इयर में 58 छक्के थे, जबकि रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले 58 छक्के जड़े थे।

इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के 22 छक्के को अब पीछे छोड़ दिया 

रोहित शर्मा के नाम इसके साथ ही विश्व कप में किसी कप्तान की ओर से लगाए गए सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड भी चूर-चूर किया। उन्होंने इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के 22 छक्के को अब पीछे छोड़ दिया है। मोर्गन ने 2019 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जब उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब रोहित ने उस रिकॉर्ड को भी चूर-चूर कर दिया है।

एक विश्व कप में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान

24 - रोहित शर्मा, 2023
22 - इयोन मोर्गन, 2019
21 - एबी डिविलियर्स, 2015
18 - आरोन फिंच, 2019
17 - ब्रेंडन मैकुलम, 2015

एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (वनडे)

24 - रोहित शर्मा, 2023
21 - एबी डिविलियर्स, 2015
56 - क्रिस गेल, 2019
48 - शाहिद अफरीदी, 2002

2019 विश्व कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था

उल्लेखनीय है कि 2019 विश्व कप में रोहित शर्मा गजब के फॉर्म में थे, लेकिन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है और रोहित शर्मा एक बार फिर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इस बार भी सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से ही है और पिछली बार का बदला लेने का मौका उसके पास है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट