मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय- 2000 पशु चिकित्सा संस्थाओं में होगा विद्युतीकरण

जयपुर। प्रदेश में 2 हजार अविद्युतीकृत पशु चिकित्सा संस्थाओं को विद्युतीकृत किया जाएगा। इनके विद्युतीकरण में 6.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से संस्थाओं में पशुओं के उपचार में सुगमता आएगी। अस्पतालों में कोल्ड चेन की सुविधा विकसित हो सकेगी, जिससे पशुओं की विभिन्न प्रकार की वैक्सीन को लम्बे समय तक रखा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।