सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक नलए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक नलए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।
1. रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि रॉयल्टी करदायी संस्थाओं के ठेकेदारों से बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी की वसूली नहीं की जाएगी। इस निर्णय से संबंधित ठेकेदारों को राहत मिलेगी तथा निर्माण कार्यों पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार को कम करने में मदद मिलेगी।
2. शेष राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया बनेगी
कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों के शेष रह गए चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चिन्हीकरण से वंचित रह गए राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया तैयार की जाएगी, ताकि पात्र आंदोलनकारियों को उनका उचित सम्मान एवं लाभ मिल सके।
3-जनपद देहरादून के बापूग्राम,जनपद नैनीताल के बिंदुखत्ता और जनपद ऊधमसिंह नगर के बग्गा चौवन स्थित वनभूमि के गांवों को वन भूमि से डिनोटिफ़ाई की कार्यवाही करने हेतु माo मंत्रिमंडल द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।उक्त कार्यवाही सम्पादित किए जाने हेतु प्रस्तावक विभाग बन विभाग को बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया।
4. उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के अन्तर्गत उपाध्यक्ष का 01 अतिरिक्त पद सृजित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
5. केंद्र सरकार द्वारा संगठित, असंगठित एवं अन्य क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों और कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का विस्तार देने के उद्देश्य से लागू सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 154 एवं 156 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। नियमावली के लागू होने से संगठित एवं असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। असंगठित कर्मकारों एवं भवन संनिर्माण कर्मकारों के कल्याण हेतु पृथक-पृथक बोर्डों के गठन का प्रावधान किया गया है। कर्मकार द्वारा नामांकित व्यक्ति या उत्तराधिकारी के नाबालिग होने की स…
6. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. दिनेश चन्द्र ध्यानी, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग) को समान सेवा लाभ प्रदान किए जाने से सम्बन्धित प्रकरण पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन दिया गया।
7. जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क के रूप में लिए जाने वाले अंशदान एवं क्षतिपूर्ति शुल्क में परिवर्तन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क को भारत सरकार के अनुरूप 10 प्रतिशत (15 प्रतिशत के स्थान पर) करते हुए जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क की 5 प्रतिशत दर को क्षतिपूर्ति शुल्क में सम्मिलित कर क्षतिपूर्ति शुल्क को 15 प्रतिशत (10 प्रतिशत के स्थान पर) किया गया है तथा पूर्व में रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरें स्थगित रहेंगी।
8. उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली, 2025 के प्रख्यापन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
राजस्व विभाग के अन्तर्गत राजस्व निरीक्षक (सुपरवाइजर कानूनगो) एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों पर पदोन्नति पोषक संवर्ग (पटवारी/लेखपाल) से वरिष्ठता के आधार पर करने तथा पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य के समान राजस्व निरीक्षक/रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत करते हुए राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) पद पर मौलिक नियुक्ति की वरिष्ठता के अनुसार नायब तहसीलदार/सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था हेतु कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली बनाये जाने के संबंध में मंत्रिमण्डल की उप समिति बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
9. वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2016 (यथासंशोधित, 2018 एवं 2026) के अन्तर्गत वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप दिनांक 31.12.2028 तक सीधी भर्ती हेतु वन आरक्षी पद की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने के उद्देश्य से नियम-10 में आवश्यक संशोधन करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
10. भवन उपयोग के आधार पर भू-खण्ड क्षेत्रफल की सीमा का वर्गीकरण करते हुए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियम, 2011 के मानकों से शिथिलीकरण प्रदान किए जाने हेतु स्तर निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की परिस्थितियों के दृष्टिगत भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियम के मानकों से शिथिलीकरण प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में कार्य की प्रकृति के अनुरूप पृथक-पृथक सक्षम स्तर का निर्धारण कर प्रकरणों का सुगमतापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए भवन उपयोग के आधार पर भू-खण्ड क्षेत्रफल की सीमा का वर्गीकरण कर शिथिलीकरण का स्तर निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।
11. महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन हेतु निर्धारित शुल्क में संशोधन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
वर्तमान में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें अव्यावहारिक होने तथा स्थानीय स्तर पर भूमि की सर्किल दर अधिक होने के कारण भू-स्वामी एवं विकासकर्ता वैधानिक स्वीकृति लेने से बच रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अवैध, अनियंत्रित एवं अनियोजित निर्माण/प्लॉटिंग की स्थिति बढ़ रही है, जिससे महायोजना का मूल स्वरूप प्रभावित होने की सम्भावना है। नियोजित एवं वैधानिक विकास को गति प्रदान करने, ईओडीबी को बढ़ाने, निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवस्थापना निर्माण को प्रोत्साहित करने, शासकीय बजट पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय भार को रोकने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को पुनर्जीवित करने, प्राधिकरण को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने तथा भूमि विवादों की संभावनाओं को न्यूनतम करने के दृष्टिगत शासनादेश दिनांक 01.08.2025 द्वारा निर्धारित भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की व्यवस्था के स्थान पर शासनादेश दिनांक 06.10.2021 के अनुसार भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।
12. हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटी) (पॉड टैक्सी) ‘हरिद्वार दर्शन’ परियोजना के निर्माण के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
हरिद्वार शहर में विश्वसनीय एवं सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की स्थापना प्रस्तावित है। यह पृथक ग्रिड पर संचालित होने वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है। प्रस्तावित मार्ग/रूट इस प्रकार हैं-
कॉरिडोर-1 में सीतापुर से भारत माता मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 15.58 किलोमीटर होगी और इस पर 15 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। कॉरिडोर-2 में सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 3.10 किलोमीटर होगी और इस मार्ग पर 4 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
वहीं कॉरिडोर-3 में गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 2.40 किलोमीटर होगी और इस पर 2 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रकार तीनों प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.08 किलोमीटर तथा कुल प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 21 होगी।
परियोजना के निर्माण हेतु कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें 6.1171 हेक्टेयर सरकारी भूमि तथा 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि है। निर्माण सामग्री, औजार, मशीनरी एवं अन्य कार्यों हेतु अतिरिक्त 2.00 हेक्टेयर अस्थायी भूमि की आवश्यकता 05 वर्षों के लिए होगी। उक्त अस्थायी भूमि प्रस्तावित पी.आर.टी. डिपो, सीतापुर के समीप चिन्हित की गई है।
13. बापूग्राम आरक्षित वन, ऋषिकेश की 594.90 एकड़ अधिसूचित वन भूमि के सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन एवं भावी कार्यवाही हेतु वन भूमि को डीनॉटीफाई करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा सैद्धान्तिक स्वीकृति दी गई है। इस प्रकरण में प्रस्ताव वन विभाग द्वारा दिया जायेगा।
14. उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) नियमावली, 2013 में अग्रेत्तर संशोधन करते हुए उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) (संशोधन) नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
15. आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1700 रूपये प्रतिमाह वृद्धि किये जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
bhavtarini.com@gmail.com

