22 साल से चल रही है शिवराज सिंह चौहान की झूठ और घोषणाओं की मशीन: कमलनाथ  

22 साल से चल रही है शिवराज सिंह चौहान की झूठ और घोषणाओं की मशीन: कमलनाथ  

सागर, सागर जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की झूठ और घोषणाओं की मशीन 22 साल से चल रही है। 5 महीने तो डबल स्पीड से चली। जहां नदी भी नहीं होती, वहां वे पुल की घोषणा कर आते हैं।

कमलनाथ 2018 का नहीं, 2023 का मॉडल 
पूर्व मुख्यमंत्री ने दोहराते हुए कहा कि कमलनाथ 2018 का नहीं, 2023 का मॉडल है। कैसे न्याय करना है, मुझे कोई पाठ नहीं पढ़ा सकता। 40 दिन बाद कमलनाथ के न्याय की चक्की चलेगी। अत्याचार और भ्रष्टाचार करने वाले कान खोलकर सुन लें कि क्या होने वाला है, किसके साथ होगा और क्या-क्या होगा? कमलनाथ बुधवार को सुरखी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के समर्थन में सभा करने पहुंचे। सभा जैसीनगर में हुई।

आपको मेरे प्रतिनिधि का फैसला करना है
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 17 नवंबर को आप उम्मीदवार का फैसला नहीं करेंगे। आप मेरे प्रतिनिधि का फैसला करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। यह किस प्रकार का प्रदेश है। यह भ्रष्टाचार का प्रदेश बन चुका है। शिवराज सिंह को किसान नहीं दिखते। नौजवानों की तड़प नहीं दिखती। वह झूठ की मशीन हैं। खाना तभी हजम होता है जब वह झूठ बोल लें। इतना ही नहीं शिवराज सिंह अपने जेब में नारियल रखते हैं। जहां मौका मिल जाए नारियल फोड़ देते हैं। लेकिन सडक़ें टूट जाती हैं, नारियल नहीं टूटता। वह इतना अच्छे कलाकार है। मैं कहता हूं शिवराज सिंह जी से आप मुंबई जाइए और एक्टिंग कीजिए। मध्यप्रदेश का नाम रौशन कीजिए।

मैं आपका भाई हूं
कमलनाथ ने कहा कि  जैसीनगर को नगर परिषद बनाया जाएगा। बीना बांध का मुआवजा छिंदवाड़ा वालों के बराबर मिलेगा। मैं राजा, महाराजा, किसान का बेटा, मामा नहीं हूं, आपका भाई हूं। इन्होंने कितने मकान तोड़े। जिनके मकान टूटे हैं, फिर से उनके मकान बनेंगे। पहले से बढिय़ा बनेंगे। यह मेरा आपको आश्वासन है। हम एक न्याय की शुरुआत करेंगे। पिछले चुनाव में आपने कांग्रेस को जिताया था। हमारी सरकार आएगी, किसानों के कर्ज माफ करेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था भोपाल-इंदौर पर आधारित नहीं है। कृषि पर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार और घोटाला प्रदेश बन चुका है। शिवराज को किसान के आंसू नहीं दिखे, नौजवानों की आवाज सुनते नहीं। इनका खाना झूठ बोलकर हजम होता है। शिवराज सिंह पूछते हैं कि कमलनाथ ने क्या किया? आप मंच पर एक तरफ खड़े हो जाइए, एक तरफ मैं खड़ा हो जाऊंगा। आप 18 साल का हिसाब दीजिए, मैं 15 महीने का दूंगा। यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। बीजेपी का पूरा प्रयास समाज को बांटने का रहेगा। भारत की संस्कृति जोडऩे की है। आज इसी संस्कृति पर हमला हुआ है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट