सीपत और मस्तूरी बनेंगे नगर पंचायत : पचपेड़ी में आरंभ होगा महाविद्यालय
रायपुर, मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने खम्हरिया में पुलिस चौकी स्थापना की स्वीकृति, मस्तूरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि की घोषणा की। ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के साथ ही ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद के हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण, ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक डब्ल्यूबीएम कराने, सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण कराने की घोषणा भी की। ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण, ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण, ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण, ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण, मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण कराने के साथ ही कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास कराने का निर्णय भी लिया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 