दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं मंत्रालय प्रांगण में लगेंगी

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं मंत्रालय प्रांगण में लगेंगी

उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : मंत्री सखलेचा

भोपाल। मंत्रालय प्रांगण में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में होगा। 

सूक्ष्म,लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री श्री सखलेचा द्वारा मंत्रालय में बैठक में निर्देश दिये गये कि कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया जाये। कार्यक्रम में लगभग ढाई से तीन हजार गणमान्य जन के बैठने की व्यवस्था के साथ ही दिवंगत  मुख्यमंत्रियों के परिवारजनों, समकालीन विधायकों,संसद सदस्य एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाये। समारोह में पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान उनकी उपलब्धियों एवं उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिये जो महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं, उनके बारे में भी बताया जायेगा।

समारोह के संबंध में आमजन  अपना सुझाव ई-मेल आई.डी. dsgad005@gmail.com पर 16 अगस्त 2023 तक प्रेषित कर सकते हैं।
 मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, विधानसभा सचिवालय, लोक निर्माण, पर्यटन, संस्कृति विभाग सहित पुलिस कमिश्नर, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट