सूरजेवाला और जितेन्द्रसिंह 3 दिन तक रहेंगे भोपाल में

सूरजेवाला और जितेन्द्रसिंह 3 दिन तक रहेंगे भोपाल में

जिलाध्यक्षों को भी बुलाया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी होगी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की संगठन और विधासनभा चुनाव को लेकर एक बड़ी बैठक 2 से 4 सितंबर के बीच भोपाल में होने जा रही है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया है। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामों की पैनल में से नाम भी फाइनल किए जाएंगे, जिन्हें सीईसी को भेजा जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश संगठन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह, कैंपेन समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और उनकी टीम, स्क्रीनिंग कमेटी के जितेन्द्रसिंह, सदस्य अजय कुमार और सप्तगिरी शुक्ला विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश के प्रभारी और पर्यवेक्षक तथा कांग्रेस के महासचिव रणदीपसिंह सूरजेवाला भी तीन दिन तक भोपाल में ही रहेंगे और विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव के हिसाब से यह बैठक अहम मानी जा रही है और इस बैठक के पहले दो दिन संगठनात्मक चर्चा होगी। किस विधानसभा की क्या स्थिति है, इस संबंध में रिपोर्ट भी रखी जाना है। इसके बाद तीसरे दिन यानि 4 सितंबर को प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें टिकट के दावेदारों के नामों पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में नामों के पैनल पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की दिल्ली में होने वाली बैठक में नामों का पैनल या सिंगल नाम भेजे जाएंगे, जिनकी घोषणा 10 सितंबर के पहले की जाएगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट