सुरजेवाला ने अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह पर जमकर सियासी हमला बोला 

सुरजेवाला ने अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह पर जमकर सियासी हमला बोला 

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। राज्य की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों का प्रदेश में दौरे हो रहे है। चुनावी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि भाजपा के सबसे बड़े ‘स्वघोषित रणनीतिकार’ तो चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं!
सुरजेवाला ने बिना नाम लिखे अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह पर जमकर सियासी हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि- साढ़े 18 साल से भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ, मध्य प्रदेश के उफनते आक्रोश को भांपते हुए, भाजपा के दो नंबरी रह जाने की भी उम्मीद छोडक़र, भाजपाईयों को सपा-बसपा की मदद करने की सलाह दे रहें हैं।
अब तो वो सुनिश्चित हार से पहले, भाजपा में मचे भयंकर अंतर-विरोध और विद्रोह के बहाने ही झूठ के गुब्बारे फुलाने वाले ‘स्वघोषित मामा’ को भी, रूठे फूफा बताकर मानने- मनाने से मना कर रहे हैं! इस बीच मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा के कुकर्मों का हिसाब करने के लिए 17 नवंबर का इंतजार कर रही है! आ रही है कांग्रेस।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट