मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ओणम की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ओणम की दी बधाई

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओणम के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओणम पर्व धन-धान्य, खुशहाली और एकता का उत्सव है। यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। सभी लोग मिलकर अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और राजा महाबली से यही प्रार्थना की है कि किसानों के खेतों में फसलें सदैव लहलहाती रहें। देशवासियों के जीवन में अपार आनंद, उत्साह, उल्लास और समृद्धि हो।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट