मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर लाड़ली बेटियों के साथ लगाए पौधे

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर लाड़ली बेटियों के साथ लगाए पौधे

लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में लगाए आम के पौधे
भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर तात्या टोपे स्टेडियम के पास स्थित लाड़ली वाटिका में लाडली बेटियों के साथ आम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मी कुमारी ज़ेनब, नैना, खुशी, नंदिनी, प्रियंका, रेणुका, महक, सिमरन, वैशाली, प्रिया, अनुष्का और रिया ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिकाओं से लाड़ली लक्ष्मी योजना संबंधी चर्चा भी की। कुमारी ज़ेनब ने योजना में बेटियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और स्कूल पढ़ाई जारी रखने में मिल रही मदद के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों को अपने जन्म-दिन और परिवार के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट