अयोध्या में होगी सबसे बड़ी रामलीला, पाकिस्तान के साथ 14 अन्य देशों के कलाकार होंगे शामिल  

अयोध्या में होगी सबसे बड़ी रामलीला, पाकिस्तान के साथ 14 अन्य देशों के कलाकार होंगे शामिल  

लखनऊ, राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में होने वाली राम लीला में पाकिस्तानी भूमिका निभाएंगे। रामलीला का मंचन करने के पाकिस्तान के साथ ही 14 अन्य देशों के भी कलाकार आ रहे हैं। यह विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस का मंचन 17 से 22 जनवरी तक सरयू नदी के तट से सटे रामकथा पार्क में किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को रामलीला में शामिल होने का न्योता दिया

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक के मुताबिक पहली बार रामलीला में फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार नजर आएंगे। विदेशी कलाकारों को लखनऊ में ठहराया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव की अगुवाई में पदाधिकारियों के एक दल ने संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर रामलीला में शामिल होने का न्योता दिया। वह रामलीला का उद्घाटन करेंगे।

इन देशों के होंगे शामिल कलाकार

विदेशी कलाकारों में रूस, जापान, मलेशिया, अमरीका, ब्रिटेन, दुबई, इजरायल, अफगानिस्तान, जर्मनी, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, चीन व पाकिस्तान के कलाकार शामिल होंगे। इनकी कलाकारी में इनके देशों की सांस्कृतिक झलक होगी।

सबसे बड़ी रामलीला

अयोध्या में हर साल दशहरा पर होने वाली रामलीला दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला है। इसकी शुरुआत 2020 के कोरोना काल में की गई थी। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस साल देश-दुनिया के 32 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट