वरुण गांधी को पसंद नहीं आया भाजपा का प्रस्ताव, रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने से किया मना
रायबरेली, पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का भाजपा ने टिकट काटकर योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को वहां से प्रत्याशी बनाया है। वहीं रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसी बीच भाजपा ने रायबरेली लोकसभा सीट पर वरुण गांधी को चुनसव लडाना चाह रही थी, पाटी ने वरुण गांधी को चुनाव रायबरेली से लडने का आपफर दिया, लेकिन नरुण ने पार्टी के ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया।
एक सप्ताह तक विचार करने के बाद किया इनकार
वरुण गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट से उनको चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार वरुण गांधी ने पार्टी के आपफर पर एक सप्ताह तक इस पर विचार करने के बाद रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
सर्वे में जब नहीं मिला कोई विकल्प तो भाजपा पहुंची वरुण के पास
सूत्र बताते हैं कि दिनेश सिंह, ब्रजेश पाठक, विनय कटियार जैसे कई संभावित प्रत्याशियों पर पार्टी ने आंतरिक सर्वे कराया, लेकिन किसी के भी पक्ष में सर्वे का परिणाम नहीं आया। सर्वे के बाद वरुण गांधी को रायबरेली सीट से लड़ने के लिए कहा गया। वरुण गांधी ने काफी विचार करने के बाद इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़
उल्लखनीय है कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से सोनिया गांधी लगातार चार बार सांसद रही हैं। मोदी लहर में भी सोनिया गांधी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही थीं। इस बार सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंच गई हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने रायबरेली सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। चर्चा है कि प्रियंका गांधी वाडा को कांग्रेस इस सीट से चनाव में उतार सकती है।