मोबाइल वेटरनरी यूनिट से गाँव-ढाणी तक सुलभ हो रही पशु चिकित्सा सेवाएं: पशुपालन मंत्री

मोबाइल वेटरनरी यूनिट से गाँव-ढाणी तक सुलभ हो रही पशु चिकित्सा सेवाएं: पशुपालन मंत्री

जयपुर। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजल लाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश में प्रत्येक पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी दिशा में प्रयास करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में इस वर्ष 500 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा गांव-ढाणी तक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल वेटेरनरी यूनिट की शुरुआत की गई है। पशु चिकित्सक, कम्पाउण्डर एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करती इन यूनिट्स के माध्यम से पशुपालक हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल कर घर बैठे ही अपने पशुओं का इलाज करवा पा रहे है।

पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र पीलीबंगा में नवीन उपकेन्द्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त होने पर आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में पीलीबंगा की 13 ग्राम पंचायतों में पशुचिकित्सा उपकेन्द्र नहीं हैं।

इससे पहले विधायक विनोद कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पशुपालन मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र पीलीबंगा की ग्राम पंचायतों में स्वीकृत की गई पशु चिकित्सक संस्थाओं का स्थानवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी क्षेत्र में आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता अनुसार पशु चिकित्सा संस्थाएं स्वीकृत की जाती है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार