तेंदुए की खाल विक्रय करने की फ़िराक़ में धराया

तेंदुए की खाल विक्रय करने की फ़िराक़ में धराया

तेंदुए की खाल विक्रय करने की फ़िराक़ में धराया

मवई थाना क्षेत्र के बकरा मुंडा तिराहा मसना से आरोपी गिरफ्तार

a-man-arrested-while-he-was-trying-to-sale-the-leopard-skin Syed Javed Ali मंडला - जिले की मवई थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आर आर एस परिहार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मवई थाना क्षेत्र के बकरा मुंडा तिराहा मसना में एक व्यक्ति अपने बैग में वन्य प्राणी तेंदुए की खाल लिया खड़ा है। आरोपी खाल को बेंचने की फ़िराक़ में है। पुलिस ने मौके पर पहुँच मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिए के मुताबिक जब संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तेंदुए की खाल प्राप्त हुई। पुलिस ने खाल बरामद कर आरोपी चमन सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर उससे पूंछताछ कर आरोपी से खाल खरीदने के लिए संपर्क करने वालों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर कर रही है। उक्त जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने दी। इस दौरान मंडला एसडीओपी ए वी सिंह और बिछिया एसडीओपी जगन्नाथ मरकाम मौजूद थे। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक कपिल लक्षाकार, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार चौबे, आरक्षक अवधेश पासी, आशीष धुर्वे, कुणाल कटरे, छत्रजीत मरावी, ज्ञानेंद्र, नंदकिशोर, ऋतिक साहू, राम पारधी, प्रदीप कुंजाम की उल्लेखनीय भूमिका रही।