Amazon और Flipkart पर शुरू हुई समर सेल, स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट

Amazon और Flipkart पर शुरू हुई समर सेल, स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट

 
नई दिल्ली

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Amazon और Flipkart पर समर सेल की शुरुआत हो चुकी है। ऐमजॉन जहां ग्राहकों को 'Summer Sale' में बेस्ट डील दे रहा है, वहीं फ्लिपकार्ट की 'Summer Carnival sale' में बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 7 मई तक चलने वाली इस सेल में बेहतरीन स्मार्टफोन्स को सस्ते दाम और शानदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप भी काफी समय से कोई नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये दोनों सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं कि ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट की इस समर सेल में आपके लिए क्या कुछ खास है।
नोकिया 5.1 प्लस
ऐमजॉन समर सेल में नोकिया 5.1 प्लस के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत छूट के बाद 9,998 रुपये हो गई है। एसबीआई डेबिट/क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं फ्लिपकार्ट कार्निवल सेल में यह 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 7,350 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।
नोकिया 6.1 प्लस
4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को ऐमजॉन सेल में आप छूट के बाद 14,610 रुपये में खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट पर यह 12,999 रुपये में उपलब्ध है। दोनों ही वेबसाइट इस फोन को आकर्षक एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
ओप्पो एफ11 प्रो
48 मेगापिक्सल कैमरा वाले ओप्पो एफ11 प्रो के 6जीबी रैम वेरियंट को 4,000 रुपये की ऐमजॉन पर छूट के बाद 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट की समर कार्निवल सेल में भी यह फोन 24,990 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने पर 20,450 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है।
रियलमी यू1
रियलमी के स्मार्टफोन्स को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ऐमजॉन समर सेल में इसे छूट के बाद 10,980 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट समर कार्निवल सेल में इसकी कीमत 10,449 रुपये है।
वीवो वी15 प्रो
वीवो वी15 के 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट को इन दोनो वेबसाइट्स से 28,990 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। इसके साथ ही ये दोनों ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ग्राहकों को इस फोन पर आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम20
ऐमजॉन समर सेल में इस फोन को अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। छूट के बाद गैलेक्सी एम20 का 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 12,399 रुपये में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से अगर इस फोन को Axis Bank Buzz Card के जरिए खरीदा जाए तो 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम10
सेल से पहले गैलेक्सी एम20 के 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,290 रुपये थी, लेकिन सेल में इसे 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 16जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 7,990 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट की अगर बात करें तो सैमसंग का यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30
सैमसंग ने गैलेक्सी एम30 को हाल ही में लॉन्च किया है। 5,000mAh की बैटरी के साथ आने वाले इस फोन के 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को छूट के बाद 14,990 रुपये और 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है।
वनप्लस 6T
ऐमजॉन समर सेल में वनप्लस 6T के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 9,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। वनप्लस 6T को केवल ऐमजॉन से ही खरीदा जा सकता है क्योंकि यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं है।