इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम

इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
भोपाल, इस महिने में करीब 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर बैंक से संंबंधित कोई जरुरी काम हो तो जल्द से जल्द निपटा लें, ताकी आपको चेकबुक-कैश और पासबुक को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ट्रांसफर जारी रहेगा, लेकिन बैंक बंद होने से ATM में कैश की किल्लत हो सकती है। दरअसल, जुलाई महिने में शासकीय अवकाश के साथ शनिवार-रविवार को जोड़कर आधा महिना यानि 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें राज्यों के हिसाब से बैंकी की छुट्टियां शामिल है। July 2021 में बैंकरों को त्यौहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। हालांकि 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे, जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

जुलाई में कब कब बंद रहेंगे बैंक

4 जुलाई 2021 – रविवार 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार 11 जुलाई 2021 – रविवार 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,) 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम) 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक) 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून) 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग) 18 जुलाई 2021 – रविवार 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक) 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में) 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (all india) 24 जुलाई 2021 – चौथा शनिवार 25 जुलाई 2021 – रविवार 31 जुलाई 2021- शनिवार – केर पूजा (अगरतला)