भाजपा ने प्रदेश मे किया चौमुखी विकास: रंजीत सिह

भाजपा ने प्रदेश मे किया चौमुखी विकास: रंजीत सिह
abdul rahman सारनी। प्रदेश मे शिवराज सिह सरकार ने प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। भाजपा विकास कार्यो के दम इस बार भी सरकार बनायेगी। उपरोक्त उदगार जिला मंत्री रंजीत सिह ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए व्यक्त किए है। इस मौके पर विधान सभा प्रभारी पीजे शर्मा,भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के कार्य समिती सदस्य कमलेश सिह,मंडल अध्यक्ष सुधाचंद्रा,मंडल महामंत्री मनोज डेहरिया,पंजाबराव बारस्कर एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। जिलामंत्री रंजीत सिह ने कहा कि प्रदेश मे शिवराज सरकार प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जनता के बीच पंहुचाई जायेगी। भाजपा ने वर्ष 2018 की तैयारियां पहले से शुरू कर दी है। उन्होने कहा कि कि समाज का कोई भी वर्ग शिवराज सरकार की योजनाओ से अछूता नही रहा है। इस योजना से प्रदेश की लाखो बेटियो को सम्मान मिला है। श्री सिह ने कहा कि सबंल योजना से गरीब तबके के लोगो को जोड़ा गया है। प्रदेश की सबसे कारगर सबंल योजना के तहत गरीब लोगो को फायदा पंहुचाया गया है। भाजपा डोर टू डोर जाकर मतदाताओ को जागरूक कर रही है।