प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

bjp-worker-joining-the-state-level-extended-meeting Syed Javed Ali मण्डला - शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मप्र की प्रदेश स्तरीय विस्तृत बैठक दशहरा मैदान भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राष्ट्रिय महामंत्री संगठन रामलाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पंहुचे। जिले के भाजपा कार्यकर्त्ता जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पंहुच बैठक में शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद के पैर की तरह स्थाई है। इसे कोई डिगा नहीं सकता, क्योंकि जन-जन के लिए सरकार ने पूरे सरोकारों के साथ जो काम किए है उसके बदले में जन-जन ने भी सरकार को स्थायित्व को आशीर्वाद दिया है। पिछले साढ़े 14 वर्षो में बीमार मध्यप्रदेश प्रगतिशील प्रदेश के रूप में गौरव के साथ खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व ने जनता का अटूट विश्वास अर्जित किया है। श्री शाह ने कार्यकर्ताओं की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपको 2018 के समर में अपना मस्तक उंचा करके उतरना है। समयदान करते हुए संकल्पबद्ध होकर मतगणना तक अपनी सारी शक्ति को संगठन के लिए समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्षियों का प्रभाव है वहां भी हम लोकतंत्र की अलख जगाकर उन्हें कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराने का प्रण लें। यह कार्य कठिन नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की झोली उपलब्धियों से भरी है और मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह सरकार के सामाजिक सरोकारों की लंबी सूची हमारे पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन को श्री राकेश सिंह जैसा कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्हें संगठन कार्य का गहन अध्ययन है और चुनावी उपलब्धियां प्राप्त करने का कौशल भी उनके पास है। सभी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्देशन में मनोयोग के साथ आगे बढ़ें। बैठक के दौरान मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मंचासीन रहे। इसमें जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष शिवराज शाह, विधायक द्वय रामप्यारे कुलस्ते एवं पंडित सिंह धुर्वे, बिछिया नगर पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकडीया, महामन्त्री प्रफुल्ल मिश्रा, उमेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, सुधीर कसार, थामन बरमैया, रवि सोनवानी, राजेश पटेल, राज्य मंडी बोर्ड कृषि विशेषज्ञ सुनील नामदेव, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंडला गिरीश चांदनी, जयदत्त झा, कृष्ण कुमार चौकसे, संतराम राठौड़, आदित्य मिश्रा, नरेश चंद्रौल, प्रमोद श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।