BJP विधायक ने मायावती पर की विवादित टिप्पणी, अखिलेश ने दिया ये जवाब
लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा मायावती पर विवादित टिपण्णी करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “मायावती ने जीवन भर पिछड़ों, ग़रीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा। भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं”।
बता दें कि “भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मायावतीजी खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी? बाल पका हुआ है और रंगीन करवा के आज भी अपने आप को मायावती जवान साबित करती हैं। 60 साल उम्र हो गई, लेकिन सब बाल काले हैं”।
bhavtarini.com@gmail.com
