मुख्तार अंसारी को नैनी जेल में शिफ्ट ना किए जाने की मांग
लखनऊ, प्रयागराज स्थित नैनी जेल में बंद मऊ जिले के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से अपनी जान का खतरा बताया है। बसपा सांसद ने मुख्तार अंसारी को नैनी जेल में शिफ्ट ना किए जाने की मांग करते हुए गृह सचिव और डीजीपी को पत्र भी लिखा है।
अतुल राय ने पत्र में लिखा है कि मुख्तार अंसारी को नैनी जेल में शिफ्ट करने से उनकी जान को खतरा होगा। उन्होंने वाराणसी, सोनभद्र से लेकर मऊ तक के कई मामलों का भी जिक्र अपने पत्र में किया है। पत्र में लिखा है कि अब तक मिले साक्ष्य और सबूतों के हिसाब से मऊ की सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा रची गई साजिश का परिणाम है कि वो फर्जी मुकदमे में जेल में बंद है।
रेप के मामले में नैनी जेल में बंद हैं सांसद अतुल राय बसपा सांसद अतुल राय प्रयागराज के नैनी जेल में ही बंद हैं। अतुल राय पर महिला से रेप का आरोप है। माना जा रहा है कि इसी जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को भी रखा जाएगा।
अतुल राय ने पत्र में लिखा है कि मुख्तार अंसारी ने ही उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाया है। मुख्तार अंसारी को डर है कि ये राज सामने आ जाएगा इस वजह से वह नैनी जेल में आने पर उनकी हत्या कर सकता है। बसपा सांसद ने पत्र में लिखी ये बातें अतुल राय ने कहा कि गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में छह लोगों के साथ मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी बनाए गए थे।
यह डी-5 गैंग (एक मुख्तार अंसारी खुद, दूसरा मुन्ना बजरंगी, तीसरा अंगद राय और चौथा गोरा राय और पांचवां राकेश पांडेय) में शामिल थे। ऐसे में नैनी जेल में स्थानांतरित करने से उनकी जान को खतरा है।
बेटे को टिकट न मिलने से नाराज हैं मुख्तार अंसारी
सांसद ने पत्र में आगे लिखा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को घोसी लोकसभा सीट से दावेदारी करने वाले थे। उस समय अब्बास अंसारी घोसी लोकसभा सीट से बसपा के प्रभारी थे। इस बीच पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उनका टिकट घोसी लोकसभा से तय कर दिया। इससे मुख्तार अंसारी को काफी ठेस पहुंची।
सांसद ने कहा- मुख्तार को नैनी जेल स्थानांनतरित न किया जाए इसके बाद मुख्तार अंसारी ने अपने खास अंगद राय के जरिए और अन्य लोगों की साजिश के साथ मेरे खिलाफ दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मुकदमा वाराणसी के लंका थाने दर्ज किया गया।
प्रतिष्ठा का हनन कराने के लिए जेल भेजवाया
मामला दर्ज करवाकर उनके मान प्रतिष्ठा का हनन कराने के लिए जेल भेजवाया गया। इसकी पोल खुलने के डर से अब मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में आकर उनके जीवन को क्षति पहुंचाने की पूर्ण संभावना है। ऐसे में मुख्तार अंसारी को नैनी जेल में स्थानांतरित न किया जाए।