जबलपुर जाने वाले बस यात्रियों को एम्पायर टाॅकीज पर उतारे बस संचालक - संजय सिंह परिहार

जबलपुर जाने वाले बस यात्रियों को एम्पायर टाॅकीज पर उतारे बस संचालक - संजय सिंह परिहार

जबलपुर जाने वाले बस यात्रियों को एम्पायर टाॅकीज पर उतारे बस संचालक - संजय सिंह परिहार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने जनजातीय कार्य विभाग मंत्री ओमकार सिंह मरकाम से की मांग

bus-operators-should-drop-the-passengers-traveling-to-jabalpur-near-the-empire-talkies-sanjay-singh-parihar Syed Javed Ali मण्डला - पिछले लम्बे समय से मंडला - जबलपुर की बस यात्रा यात्रियों के लिए काफी तकलीफदेय बन गई है। सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी तो अपने चौपहिया वाहनों से आसानी से जबलपुर आना जाना कर रहे है लेकिन जबलपुर बस स्टैंड नई जगह शिफ्ट होने और एम्पायर टाकीज जाने के यात्री बसों को रोके जाने से आम यात्री काफी परेशान है। मंडला के अधिकांश यात्री एम्पायर टाकीज होकर ही जाना पसंद करते है। यह उनके लिए आसान और सुलभ है। चाहे रेलवे स्टेशन जाना हो या शहर मंडला के लोगों को यही रास्ता रास आता है। पिछले काफी समय से यात्री बसों का रूट बदले जाने से जबलपुर की यात्रा दोहरी तकलीफदेय हो गई थी। एक तो सड़क खराब ऊपर से लम्बे रास्ते से होकर जबलपुर पहुंचना पड़ता था। इस ज्वलंत मुद्दे से सभी वाकिफ थे लेकिन इसके लिए किसी ने कोई आवाज़ नहीं उठाई। बस मालिकों ने शुरुआत में इसके खिलाफ आवाज़ उठाते हुए बसों के पहिये जाम किये थे लेकिन कोई साथ न मिलने से वो भी मजबूरीवश उसी रुट में बस दौड़ाने लगे। सरकार बदलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने इस समस्या से जनजातीय कार्य मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को अवगत कराया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने अपनी भोपाल यात्रा के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को मण्डला - जबलपुर बस यात्रा करने वाले यात्रियों की असुविधा से अवगत कराया हैं। उन्होंने इस मामले के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संजय सिंह परिहार ने मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को बताया कि मण्डला को जबलपुर संभाग एवं राजधानी भोपाल से जोड़ने मण्डला मुख्यालय से जोड़ने वाली यात्री बसे का एक मात्र मार्ग हैं । मण्डला जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जिसका क्षेत्रफल 125 कि.मी. हैं। जबलपुर में बस स्टेण्ड परिवर्तित होने से मण्डला जाने वाली बसों के यात्रियों को 7 कि.मी. दूर एकता मार्केट में छोड़कर दीनदयाल उपाध्याय बस स्टेण्ड बस चली जाती हैं। चूंकि बायपास शहर से दूरी के हिसाब से यात्रियों को आटो एवं अन्य संसाधनों से शहर जाना पड़ता है। जिसमें मण्डला जिले के यात्रियों को अतिरिक्त आर्थिक भार उठाने के साथ - साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केबिनेट मंत्री से यात्रियों की सुविधा के लिये मण्डला से जबलपुर जाने वाली बसों को एकता मार्केट से एम्पायर टाॅकीज के रास्ते होकर दीनदयाल बस स्टेण्ड का रास्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित परिवहन अधिकारी को आदेशित करने की मांग की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के साथ जगदीश कुर्राम, महेन्द्र चंद्रौल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहें।