CBI जांच का आज 13वां दिन, रिया के पिता से फिर होगी पूछताछ
नई दिल्ली
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं. सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस की जांच में जुटी हैं. रिया चक्रवर्ती से ईडी और सीबीआई ने पूछताछ की है. रिया के पेरेंट्स से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. इस केस में सीबीआई जांच का आज 13 वां दिन है. केस में हर दिन नए अपडेट्स आ रहे हैं.
कर्नाटक फिल्म चैंबर ने बुलाई बैठक
कर्नाटक फिल्म चैंबर ने आज सुबह 11 बजे सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. इसमें वो इंडस्ट्री के ड्रग रैकेट में शामिल होने के आरोपों पर बातचीत करेंगे.
एनसीबी ने जैद और बसित नाम के ड्रग्स पैडलर को लिया हिरासत में
एनसीबी की टीम ने कल जिस ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया गया था. उसने रिया के भाई का नाम लिया था. उस पैडलर का नाम जैद है. आज जिस ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया गया उसका नाम बसित परिहार है.
bhavtarini.com@gmail.com 