चंबल एक्सप्रेस वे से चंबल के विकास के नये द्वार खुलेंगेः मुख्यमंत्री

भिंड/मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो भिंड मुरैना कभी डकैतों के आतंक के लिए जाना जाता था। उसे हमने आतंक से मुक्त करके भय का वातावरण समाप्त कर दिया है। अब चंबल एक्सप्रेस वे जैसे परियोजनाओं से इस अंचल के विकास के नये द्वार खुलेंगे। भाजपा की सरकार चंबल के क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हाल ही में सिंचाई परियोजना का क्रियान्वयन इसका एक बड़ा उदाहरण है। Chambal Expressway will open new doors for Chambal development: CM मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यह बात चंबल संभाग के भिंड और मुरैना जिले के परा, चैमो, गोरमी, पोरसा, अंबाह और दिमनी में जनअशीर्वाद यात्रा के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनअशीर्वाद यात्रा रविवार को भीण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के परा से प्रारंभ हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अपार जनसमर्थन उमडा था और मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर दतिया से मुरैना तक यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ हैं। मुख्यमंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा हैं। यात्रा के भिंड पहुंचने पर सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, चंबल यात्रा प्रभारी श्री वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. अरविंद भदौरिया, श्री मुकेश चैधरी, जिला अध्यक्ष श्री संजीव कांकर, श्री राकेश चैधरी, पूर्व विधायक श्री राकेश शुक्ला, श्रीमती ममता भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के मुरैना पहुंचने पर सांसद श्री अनूप मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर श्री अशोक अर्गल, जिला अध्यक्ष श्री अनूप भदौरिया, विधायक श्री शतपाल भदौरिया ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें विरासत में बीमारू मध्यप्रदेश दिया। हमने उसे विकसित बनाया और आने वाले 5 वर्षों में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए संकल्पित होकर हम लगातार काम कर रहे हैं। मैं अपने प्रदेश के नागरिकों का जीवन बदलने के अभियान पर निकला हॅू। मुख्यमंत्री जी ने जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से अभीभूत होकर कहा कि चंबल की धरती पर जनता का प्रेम और स्नेह पाकर धन्य हुआ हॅू। आपका आशीर्वाद मिलने से मेरी ऊर्जा और बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पोरसा में जनसभा को संबोधित किया। भिंड में होगी सैन्य स्कूल की स्थापना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अटेर में जनसभा में कहा कि चंबल की इस माटी से भारत माता की सेवा करने के लिए जवान निकले हैं। शूरवीरों की इस धरा से नौजवान भारत माता की सेवा में ओर आगे बढ़ें इसके लिए भिंड जिले में सैन्य स्कूल की स्थापना जल्द होगी। श्री चौहान ने कहा कि पहले जो भिंड, मुरैना डकैतो के आतंक से भयभीत था। अब उन बीहड़ों में डकैत नहीं हैं। कांग्रेस के समय यह क्षेत्र डाकुओं के आतंक से त्रस्त था। भाजपा सरकार ने आते ही सारे डकैत गिरोह का सफाया कर दिया। अब बीहड़ में चंबल एक्सप्रेस वे से विकास का नया मार्ग खुलेगा। चंबल के विकास में भाजपा सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। चंबल क्षेत्र को पानी देने के लिए 2245 करोड़ रू. की सिंध बहुउद्देशीय परियोजना को स्वीकृति दी गई। भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान छोटे-छोटे गांव में ग्रामीणों से संवाद करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस की नाकामियों से उन्हें अवगत कराया। रथसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन हकीकत में कांग्रेस ने गरीबी के बजाय गरीबों को हटाने का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले, उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण ‘संबल’ योजना का क्रियान्वयन हमने किया है। गरीब के जीवन में नया सबेरा लाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। झलकियां:- यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर युवाओं ने जनआशीर्वाद यात्रा की अगवानी की। लाड़ली लक्ष्मी, उज्जवला योजना के हितग्राहियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। गोरमी में रथ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अगले सत्र में महाविद्यालय खोलने की बात कही। मुरैना के अम्बाह में जनसैलाब उमड़ा।