नए वैरिएंट वाले कोरोना मामलों के मिलने की वजह से चिंता

नए वैरिएंट वाले कोरोना मामलों के मिलने की वजह से चिंता

UK, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका का कोरोना वैरिएंट भी बढ़ा रहा चिंता, 5 दिन में मिले 395 केस

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वैरिएंट के अब तक 795 मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ पिछले पांच दिनों में ही लगभग 50 फीसदी नए स्ट्रेन के मामले मिले हैं। 18 मार्च से आज तक देश में यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वैरिएंट वाले कोरोना के केस 395 मिल चुके हैं। इसमें से पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित है। पंजाब में कम से कम 326 मामले मिले हैं। नए वैरिएंट वाले कोरोना मामलों के मिलने की वजह से चिंता बढ़ती जा रही है।

अब एक क्लिक पर देखें, अपने खेत—खलिहान और पंचायत की खबरें

ई—पेपर के लिए —http://jagatgaon.com/e-paper क्लिक करें

रोजाना की खबरें पढ़ने के लिए —http://jagatgaon.com क्लिक करें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज सुबह बताया है कि कोरोना वायरस के 401 नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गये थे, जिनमें से 81 प्रतिशत में ब्रिटेन में सामने आए इसके वैरिएंट की पुष्टि हुई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए 60 साल से कम उम्र के लोगों को भी टीका लगाने का अनुरोध किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से टीका लगवाने की भी अपील की और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार को आबादी के बड़े हिस्से के लिए टीकाकरण का दायरा फौरन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है।' वैज्ञानिकों का मानना है कि यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के नए वैरिएंट वाले कोरोना केस अधिक संक्रामक हैं, और प्रत्येक में उन लोगों को फिर से संक्रमित करने की क्षमता है जो पहले कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले सप्ताह, हालांकि, सरकार ने कहा कि अभी तक, वायरस के फिर से संक्रमित करने वाले मामले देश में सामने नहीं आए हैं। भारत में यूके वैरिएंट का पहला मामला 29 दिसंबर को सामने आया था। देश में हाल के सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है। कई दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जोकि अब 3.45 लाख हो गया है।