कांग्रेस ने शुरू किया जनसेवा शिविर

कांग्रेस ने शुरू किया जनसेवा शिविर

कांग्रेस ने शुरू किया जनसेवा शिविर

हर रविवार सुनेगी गरीबों की समस्या

congress-launches-public-service-camp
Syed Sikandar Ali
मण्डला - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने प्रत्येक रविवार को आमजनता की समस्याओं के निराकरण के लिये जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन सेवा शिविर लगाया जायेगा । जनसेवा शिविर 30 दिसम्बर 2018 से शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में फीता काटकर किया गया। जनसेवा शिविर में मण्डला शहर के व्यापरीगण ने अपनी समस्या लेकर पहुॅचे जिसमें रोगी कल्याण समिति के किरायेदारों को आवंटित दुकानों में स्टाॅप शुल्क एवं नवीनीकरण शुल्क जमा कराने में अनियमितता की जाॅच कराई जाने का आवेदन दिया।
congress-launches-public-service-camp
सुश्री शशि बरमैया जिन्होंने विकलांग पेंशन के लिये आवेदन दिया। देवदरा ग्राम पंचायत के निवासियों को आवासीय पट्टा तथा आर्थिक सहायता के लिये आवेदन दिया गया। सुरंग देवरी के लोगों ने तेंदुपत्ता बोनस एवं फड़मुन्सी का कमीशन दिलाने के लिये आवेदन दिया। गिरधारी लाल नीखर शिक्षासदन समिति मण्डला के आजीवन सदस्य ने तत्कालीन सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला द्वारा अवैध रूप से प्रस्तावित बेडमिन्टन हाल भूमि पर अनाधिकृत कब्जा किया गया कब्जा हटाकर शिक्षासदन की भूमि वापस दिलाये जाने हेतु आवेदन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों को जनसेवा शिविर लगाने के लिये निर्देशित किया है।
जनसेवा शिविर में आमजनता एवं कांग्रेस पार्टी के राजेन्द्र राजपूत, राजेश कछवाहा, अदीब गोरी, शशि श्रीवास्तव, अनूप बासल, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष जैन, महेन्द्र चंद्रोल, जगदीश कुर्राम, दिपेश बाजपेयी, जयेन्द्र चैधरी, नन्दू भाईजान, रवि ठाकुर, शाका यादव, संतोष दुबे, नारेन्द्र मरावी, प्रदीप खरबंदा, सालिगराम दुबे, सतीश झारिया, राकेश तिवारी, संजय तिवारी, कुलदीप कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, बेनीश्याम राय, नीलेश तिवारी, सुधीर श्रीवास, अज्जू खान, सुनील अग्रवाल आदि कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित हुए ।