प्रयास विद्यालय के ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेष हेतु काउंसलिंग 28 एवं 30 जुलाई को

अम्बिकापुर, प्रयास आवासीय विद्यालयों में षिक्षा सत्र 2018-19 में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेष हेतु प्रथम एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रथम प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 28 जुलाई 2018 एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जुलाई 2018 को प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित है। सरगुजा जिले से प्रथम प्रतीक्षा सूची में 18 एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 12 कुल 30 विद्यार्थियों का काउंसलिंग हेतु चयन हुआ है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंषी ने बताया है कि प्रथम काउंसलिंग में अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग में अभिषेक भगत, अनुज टोप्पो, विकेष बखला, दीपक कुमार सिंह, निरंजन किण्डो, विक्रांत खेस्स एवं मनोज कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति बालिका वर्ग में कुमारी अनुजा बेक, कुमारी पूजा तिर्की, कुमारी लवलीन लकड़ा, कुमारी सुलोचना टोप्पो, कुमारी आस्था सिंह एवं कुमारी अंजू केरकेट्टा, अनुसूचित जाति बालिका वर्ग में कुमारी कलावती रवि, कुमारी दीपिका सोनवानी, कुमारी स्वाति जांगड़े, अन्य पिछड़ा बालिका वर्ग में कुमारी सालवी गुप्ता तथा सामान्य बालक वर्ग में भावेष गुप्ता शामिल हैं। द्वितीय काउंसलिंग में अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग में नवीन कुमार महतवार, विनय कुमार मिंज एवं धर्मजीत सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति बालिका वर्ग में कुमारी अंजू राज, कुमारी मनीषा सिंह, कुमारी महेष्वरी लकड़ा, कुमारी नैना तिर्की, कुमारी दिव्या सिंह एवं कुमारी अनुपा तिर्की एवं अनुसूचित जाति बालक वर्ग में हीरा लाल एवं जितेन्द्र कुमार वर्मा तथा सामान्य बालक वर्ग में षिवम पाण्डेय शामिल हैं। सहायक आयुक्त ने बताया है कि चयनित छात्र-छात्राओं को दसवीं बोर्ड कक्षा की प्रथम श्रेणी में उŸार्ण होने की अंकसूची, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छŸासगढ़ राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जिला चिकित्सा बोर्ड से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ सहित सभी दस्तावेजों की एक-एक स्व प्रमाणित सत्यापित प्रति काउंसलिंग के लिए लाना अनिवार्य है। संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर काउंसलिंग संभव नहीं होगी, यदि कोई छात्र एवं छात्रा अनुपस्थित होता है तो संस्था आबंटन पर उसका अधिकार नहीं होगा। विद्यार्थी को नक्सल प्रभावित जिले का निवासी एवं नक्सल प्रभावित जिले के शाला से दसवीं कक्षा उŸार्ण होना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइड ट्रायबल.सीजी.जीओव्ही.इन पर प्राप्त की जा सकती है। कौषल प्रषिक्षण के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर कौषल प्रषिक्षण के लिए करें आवेदन अम्बिकापुर, भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा छŸासगढ़ राज्य के आकांक्षी जिलों में एक्सटेंडेड ग्रामस्वराज अभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त 2018 तक चलाया जा रहा है। जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला मिषन संचालक श्रीमती नम्रता गांधी ने बताया है कि अभियान अंतर्गत ग्रामीण युवाओं के कौषल विकास प्रषिक्षण की आवष्यकताओं को ध्यान में रखते हुये भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कौषल पंजी के नाम से मोबाईल ऐप तथा वेबपोर्टल लांच किया गया है, जिसके माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु कौषल विकास प्रषिक्षण के लिए इच्छुक 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियों से पंजीयन स्वयं या जनपद पंचायत कार्यालय के माध्यम से कर सकते हैं। कौषल पंजी में सफलतापूर्वक पंजीयन होने के बाद हितग्राहियों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना अथवा ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान योजना के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार आधारित निःषुल्क प्रषिक्षण दिया जाएगा। सरगुजा जिले में अब तक 537 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गत वर्षो की तुलना में 127.4 प्रतिषत बारिष अम्बिकापुर, सरगुजा जिले में 1 जून से अब तक 537 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में अब तक हुई बारिष का 127.4 प्रतिषत है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर तहसील में सर्वाधिक 721.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है तथा गत वर्ष इसी अवधि तक 488 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में इस वर्ष न्यूनतम 415.6 मिलीमीटर वर्षा तथा गत वर्ष 438.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। इसके अतिरिक्त अम्बिकापुर तहसील में 1 जून से अब तक 594.8 मिलीमीटर वर्षा तथा गत वर्ष इसी अवधि तक 480.9 मिलीमीटर, लखनपुर तहसील में 517.7 मिलीमीटर तथा गत वर्ष 378.3 मिलीमीटर, उदयपुर तहसील में 454.3 मिलीमीटर तथा गत वर्ष 376.2 मिलीमीटर एवं बतौली तहसील में इस वर्ष 457.5 मिलीमीटर तथा गत वर्ष 342 मिलीमीटर तथा मैनपाट तहसील में 597.3 मिलीमीटर वर्षा तथा गत वर्ष इसी अवधि तक 445 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। प्रतिवेदित दिनांक को अम्बिकापुर तहसील में 36.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में 68 मिलीमीटर, सीतापुर तहसील में 55 मिलीमीटर, लखनपुर तहसील में 20 मिलीमीटर, उदयपुर तहसील में 35.2 मिलीमीटर एवं बतौली तहसील में 44.9 मिलीमीटर तथा मैनपाट तहसील में 65 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की हुई है। विधानसभा निर्वाचन 2018 निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने अधिकारी कर्तव्यस्थ अम्बिकापुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती किरण कौषल द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत विभिन्न कार्यो के संपादन हेतु अधिकारियों को कर्तव्यस्थ करते हुए निर्धारित अवधि में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देष दिये गये हैं। जारी आदेषानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी को नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिथलेष पैकरा एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना प्रषासक श्री एम.एल. देषलहरे को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा जिले के सभी कार्यालयों, संस्थानों के प्रमुखों, विभागाध्यक्षों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची प्राप्त करने, प्राप्त सूची का विभागवार कम्यूटराईजेषन कराने, जोनल अधिकारियों की नियुक्ति आदेष एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति आदेष जारी करने, जोनवार जोनल ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, चिकित्सकों की संयुक्त जोनवार नियुक्ति आदेष जारी करने, मतदान दलों की नियुक्ति पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1,2,3,4 जैसी स्थिति हो आदेष बिना मतदान केन्द्र दर्षाए-जारी करने एवं तामिल करने, पीठासीन अधिकारी की डायरी का प्रदाय, आदेषों का तामिल कराने एवं प्राप्ति अभिस्वीकृति प्राप्त करने पीठासीन अधिकारी के निर्देष पुस्तिका आदेष के साथ तामिल कराने, मतदान दलों में केन्द्रीय सरकार कर्मचारियों को भी शामिल करने, रेण्डमाईजेषन पद्धति से नियुक्ति आदेष में मतदान से तीन दिन पूर्व मतदान केन्द्र का नम्बर व नाम सूचित करने, मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति आदेष जारी करने, ई.व्ही.एम. वितरण प्रषिक्षण, विधानसभा निर्वाचन 2018 व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति करने, जिले के सभी प्रथम एवं द्वितीय वर्ग तथा कार्यपालिक अधिकारियों की पृथक-पृथक सूची तैयार करने, निर्वाचक कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु प्रपत्र 12 एवं 12-क का आकलन एवं नियुक्ति आदेष के साथ प्रदाय, निर्वाचन कार्य से मुक्ति, मुख्यालय छोड़ने, अवकाष स्वीकृति आदि की नस्ती संधारण, बिना जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के कोई भी कर्मचारी कर्तव्य से मुक्त नहीं किया जाएगा। 10 प्रतिषत अतिरिक्त मतदान दल का गठन कर आदेष तामिल करने निर्देषित किया गया है। इसी प्रकार जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री यषपाल सिंह, रेषम विभाग के उप संचालक श्री आर.आर. गहलोत, जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल बारी तथा सभी जोनल अधिकारी एवं उनके सहयोगी कर्मचारी द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीनों, व्ही.व्ही.पी.ए.टी. का जांच कार्य, पॉवर पैक बैटरी लगाने, स्ट्रांग रूम में विधानसभा क्षेत्रवार नंबरिंग करने, मषीन में मतपत्र एवं सिलिंग करने, रेण्डोमोईजेषन डाटा मेनेजिंग परिवहन आदि से संबंधित दायित्व सौंपा गया है। अम्बिकापुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, उदयपुर के प्रभाकर पाण्डेय तथा सीतापुर के श्री अतुल शेट्टे एवं भू-अभिलेख कार्यालय के अधीक्षक श्री अमित झा को मतदान सामग्री का वितरण, प्राप्ति केन्द्र अम्बिकापुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदारों से रूट चार्ट प्राप्त करने तथा अनुमोदन पष्चात एक प्रति वापस करने, अनुमोदित रूट चार्ट के अनुसार जोनवार नक्षे तैयार करने, जोनल ऑफिसर्स को फोल्डर प्रदान करने, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को दर्षाते हुए 8 प्रतियों में नक्षा तैयार करने, प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों को दर्षाते हुए 10-10 प्रतियों में नक्षा तैयार करने, प्रेक्षकों के लिए जिले के विधानसभा क्षेत्रों के नक्षों का फोल्डर तैयार व प्रदान करने, अनुमोदित रूट चार्ट की प्रतिलिपि, नक्षा सहित पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर को प्रदान करने, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छŸासगढ़ को रूटचार्ट नक्षों को प्रदान करने, रूट चार्ट, मतदान सामग्री, वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र प्रभारी को सौंपने, रूटचार्ट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र वाहन प्रभारी की सूची तहसीलदारों से प्राप्त कर संकलित करने, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी एवं वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय को अपने विभाग एवं प्रभार क्षेत्रांतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों व पहुंच मार्गो के मरम्मत की व्यवस्था सभी संबंधित विभागीय अधिकारी सनिष्चित करेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डी.पी. अग्रवाल एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार मतदान केन्द्रों व पहुंच मार्ग का सत्यापन कर स्थिति से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए मरम्मत सुनिष्चित कराएंगे। सभी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता, नगर निगम की आयुक्त श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, सभी जनपद एवं नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री मिथलेष डोंडे एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संतोष कंवर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इन्हें निर्वाचन नामावलियों के 25 सेट्स विधानसभा क्षेत्रवार तैयार करने, मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केन्द्रवार पीठासीन अधिकारियों को दी जाने वाली 4 सेट्स चिन्हित प्रति 2 एवं सामान्य 2 सेट, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याषियों को निःषुल्क सेट्स का प्रदाय एवं निर्दलीय उम्मीदवारों को सषुल्क सेट्स का प्रदाय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं आयोग के लिए सेट्स तैयार करने, जोनल अधिकारियों के लिए जोनवार 1-सेट्स तैयार करने, नाम निर्देषन के समय उपयोग हेतु विधानसभा वार अद्यतन 2 सेट्स बाईडिंग किया हुआ तैयार करने, प्रेक्षकों के लिए 2 सेट्स तैयार करने, निर्वाचन कार्यालय के लिए 2 सेट पूर्णरूप से पृष्ठांकित एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सत्यापित, प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम हेतु 1, मीडिय सेंटर के लिए 1 एवं प्रषिक्षण केन्द्र पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी करने हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों को 1-1 सेट उपलब्ध कराने, निर्वाचक नामवलियों के सेट्स वितरण पंजी का संधारण एवं सेटिंग, वाईडिंग पेजिंग करना एवं नाम निर्देषन हेतु 2 सेट्स तैयार करने, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित सूची अनुसार सामग्री की उपलब्धता सुनिष्चित करने, ई.व्ही.एम. भण्डारण-सेटिंग एवं सीलिंग के पूर्व सुरक्षा संबंधित निर्देषों का पालन सुनिष्चित करते हुए कार्यवाही पूर्ण करने, मतदान पष्चात बिना उपयोग किए शेष ई.व्ही.एम. रखने, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आर. तिग्गा को विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्रियों की थैलियां तैयार करने, जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक श्री एस.पी. त्रिपाठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल आफिसरों को मतदान सामग्री प्रदाय करने, प्रषिक्षण कार्यक्रमों के लिए मतदान सामग्रियों की थैलियां प्रषिक्षकों को प्रदाय करने एवं वापस करने एवं मतदान सामग्रियों को वितरण केन्द्रों के अनुसार तैयार कर संबंधित वितरण केन्द्र प्रभारी अधिकारी को प्रदाय करने का दायित्व दिया गया है। अपर कलेक्टर श्री निर्मल तिग्गा एवं अम्बिकापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था से संबंधित दैनिक जानकारी भेजने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा, समय-समय पर जारी आदेष एवं निर्देष, धारा-44 सी.आर.पी.सी. हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध, शस्त्र निलंबन जमा करने, कोलाहल नियंत्रण, सम्पति विरूपण अधिनियम एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क, पुस्तिकाओं -पोस्टरों आदि के मुद्रण पर निर्बन्धन जिले के मुद्रकों को जारी करने, अम्बिकापुर, सीतापुर एवं उदयपुर के अनुविभागीय अधिकारियों को अपने अनुविभाग क्षेत्रांतर्गत राजनीतिक पार्टी एवं अन्य को रैली, आमसभा, वायुयान एवं हेलीकाप्टर लैडिंग की अनुमति देने तथा अपर कलेक्टर श्रीमती चन्द्रकांता ध्रुव को सरगुजा जिला अंतर्गत राजनीतिक पार्टी एवं अन्य की रैली एवं आमसभा संबंधी षिकायतों का निराकरण करने का दायित्व दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंषी, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री मिथलेष पैकरा, डाईट अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक श्री यू.एस.मिश्रा, कौषल विकास के प्रभारी अधिकारी श्री तनवीर अहमद को मतदान दल जोनल अधिकारी मतगणना के लिए ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. से मतदान संचालन संबंधी प्रषिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण प्रषिक्षण की व्यवस्था आयोग के निर्देषानुसार करने, जिला स्तर पर प्रषिक्षकों को प्रषिक्षित करने, प्रषिक्षण केन्द्रवार, प्रषिक्षण प्राप्तकर्ताओं की उपस्थिति पत्र का संधारण प्रत्येक प्रषिक्षण उपरांत प्रषिक्षणार्थियों से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेने, प्रषिक्षण उपरांत अभिलेखों को दलगठन शाखा को वापस करने एवं ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही.पी.ए.टी. की तैयारी तथा मतदाता फोटो परिचय पत्र की तैयारी एवं वितरण कार्य का दायित्व दिया गया है।