CM shivraj का एलान : गरीबों को 3 महीने Free मिलेगा राशन

CM shivraj का एलान : गरीबों को 3 महीने Free मिलेगा राशन
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात बेकाबू हैं। इसके चलते अस्पतालों में खचाखच भीड़ है। उधर, प्रदेशभर में लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। काम—धंधा बंद होने से दो जून की रोटी के लिए मोहताज गरीबों के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम चौहान ने सोमवार को घोषणा की कि गरीबों (बीपीएल कार्ड धारी) को 3 महीने तक फ्री राशन दिया गया। साथ ही मध्यप्रदेश के 4 बडे़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 2,000 बेड के अस्पताल खोले जाएंगे। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद ली जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह निर्णय सोमवार को प्रदेश के कलेक्टरों के साथ बैठक में लिया। [embed]https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1384056420715225088[/embed] दरअसल, मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,897 नए केस आए हैं, जबकि रिकाॅर्ड 79 मौतें हुई हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को सबसे ज्यादा 1,703 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 संक्रमितों की मौत हो गई। जबलपुर में एक मरीज 4 घंटे तक बेड का इंतजार करता रहा, उसने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। उधर, 24 घंटे में इंदौर में 1,698, जबलपुर में 877 और ग्वालियर में 1,157 नए मरीज मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 मौतें ग्वालियर में हुईं। यहां पॉजिटिविटी रेट भी 43% को पार कर गया है।