शाकाहारी की जगह भेजा मंशाहारी पिज़्जा, मांगा 1 करोड़ मुआवजा

शाकाहारी की जगह भेजा मंशाहारी पिज़्जा, मांगा 1 करोड़ मुआवजा
नई दिल्ली, दिल्ली की एक वेजिटेरियन महिला को एक अमेरिकी पिज्जा कंपनी ने नॉनवेज पिज्जा की डिलिवरी कर दी। इससे नाराज महिला ने कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत का रुख किया और एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। दीपाली त्यागी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह अपनी "धार्मिक मान्यताओं, शिक्षाओं, पारिवारिक परंपराओं, खुद के विवेक और अपनी पसंद" के कारण शुद्ध शाकाहारी हैं।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली दीपाली ने याचिका में कहा है, 'मैंने 21 मार्च, 2019 को पिज्जा आउटलेट से शाकाहारी पिज्जा के लिए ऑर्डर दी थी। उस दिन होली का दिन था। मैं और मेरे बच्चे त्योहार मनाने के बाद भूखे थे। कंपनी ने 30 मिनट में डिलीवरी करने के समय सीमा के विपरीत पिज्जा की देर से डिलिवरी की। हालांकि, मैंने इसे अनदेखा कर दिया। पिज्जा का एक  टुकड़ा जैसे ही मैंने खाया तो मुझे महसूस किया कि यह एक मांसाहारी पिज्जा है। पिज्जा में मशरूम के बजाय मांस के टुकड़े थे।' वकील फरहत वारसी ने उपभोक्ता अदालत को बताया कि दीपाली ने तुरंत कस्टमर केयर पर फोन किया। उनकी इस लापरवाही की शिकायत की कि शुद्ध शाकाहारी लोगों के घर में नॉन-वेज पिज्जा पहुंचाया गया है।