दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति

दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति

दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति

भाजपा के शासनकाल में कई आदिवासियों को नहीं मिला वाजिब हक़

सत्ता के लिए तड़प रही है भाजपा

digvijay-singh-objected-to-supreme-court-verdict Syed Javed Ali मंडला - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आदिवासियों की हिमायत करते नज़र आये। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदिवासियों को उनकी ज़मीन से उन्हें बेदखल करने का जो फैसला है हमे उस पर आपत्ति है। भाजपा के शासनकाल में कई आदिवासियों को वाजिब हक़ के बावजूद उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। मुख्य मंत्री कमलनाथ ने इसके लिए सब कमेटी बना दी है और वो सब प्रकरण देख रहे है। कांग्रेस पार्टी की सरकार है और हम किसी भी आदिवासी को उसकी ज़मीन से बेदखल नहीं होने देंगे। पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से सुरक्षा के मामलों में सरकार का साथ देती आई है। हम ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करते। कान्हा में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौतों और कान्हा प्रबंधन की बागडोर नॉन - वाइल्ड लाइफर के हाथों पर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ से मेरा पुराना आकर्षण रहा है। जा कर देखते है कैसा क्या है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के लोक सभा चुनाव के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार के गिरने के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो तड़प रहे है। 15 साल की हुकूमत से उनका पेट नहीं भरा। जिनके पास साईकल नहीं थी बड़ी - बड़ी गाड़ियां है तब भी हवाईजहाज ख़रीदना चाहते है शायद इसलिए तड़प रहे है। कमलनाथ की सरकार मजबूत है, मजबूती के साथ 5 साल पूरा करेगी और एक - एक वचन पूरा करेगी।