गोंगपा और सपा के गठबंधन में आई दरार

गोंगपा और सपा के गठबंधन में आई दरार

गोंगपा और सपा के गठबंधन में आई दरार

गोंगपा ने सपा के साथ मंच साँझा न करने का लिया निर्णय

gongpa-and-sp-combine-cracks   Syed Sikandar Ali मण्डला - स्थानीय चौपाटी के सामने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रैली कर लोगों से अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। गोंडवाना की इस रैली में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम को आना था लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की वजह से अंतिम समय में उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। हीरा सिंह मरकाम के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की चर्चा थी लेकिन वो भी नहीं आये। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर उपजे विवाद पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गुलजार सिंह मरकाम ने समाजवादी पार्टी पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के फार्मूला के तहत 40 सीट पर सपा और 73 सीट पर गोंगपा को लड़ना था लेकिन गोंगपा के कोटे की 73 सीट में से 10 पर सपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिए। इसी वजह से गोंगपा ने भविष्य में सपा के साथ कोई भी साझा कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया है। हालांकि गोंडवाना की इस सभा के मंच पर लगे फ्लेक्स में अखिलेश यादव फोटो भी लगी हुई थी।