Google ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर बनाया खास Doodle

Google ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर बनाया खास Doodle

 
नई दिल्ली 

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में मनाए जाने वाले चिल्ड्रेंस डे (बाल दिवस) को Google ने भी सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और चाचा नेहरू को याद किया। बनाए गए डूडल में बच्चों की खोजी प्रवृत्ति को दर्शाया गया है। इसमें एक बच्ची टेलिस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में देख रही है। जिसे वहां ग्रह, आकाशगंगा और सैटलाइट दिख रहे हैं। 
 

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस 
बता दें कि 14 नवंबर 1889 को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता था। चाचा नेहरू को बच्चों से काफी प्यार था। 27 मई 1964 को नेहरू का निधन हो गया था। फिर नेहरू के जन्मदिन को याद रखने के लिए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। यह निर्णय नेहरू का बच्चों के प्रति लगाव को देखकर ही लिया गया था। 

देखिए गूगल का डूडल 
बाल दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता। यह दुनिया भर में सेलिब्रेट होता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में इसे सेलिब्रेट करने की तारीख 14 नवंबर नेहरू के जन्मदिन की वजह से ही रखी गई थी।