GST काउंसिल की बैठक आज, 30-40 प्रोडक्ट की दरों में हो सकती है कटौती
नई दिल्ली
आज जीएसटी की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में करीब 30-40 सामानों पर जीएसटी घटाने का फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इनमें ज्यादातर रोजमर्रा से जुड़ी चीजें जैसे सैनिटरी नैपकिन, भगवान की मूर्तियां, हैंडलूम शामिल होंगे। इसके अलावा रिटर्न को सरल बनाने, अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाने और राज्यों की वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा होगी।
किस पर कितना घटेगा GST
लिथियम बैटरी पर दर 28 से घटाकर 18 फीसदी हो सकती है। इसी तरह वाटर कूलर, आईसक्रीम मशीनरी और फ्यूल सेल पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जा सकता है। हैंडलूम पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है। इसके अलावा सैनिटरी नैपकिन पर भी जीएसटी घटाया जा सकता है। सीमेंट और पेंट पर भी टैक्स घटाया जा सकता है। बैठक में एविएशन सेक्टर को महंगे फ्यूल से राहत मिलने की उम्मीदें कम हैं क्योंकि एटीएफ और नेचुरल गैस की दरों में कटौती को इस बार एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है।
इन विषयों पर भी होगी चर्चा
जीएसटी काउंसिल 6 कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा करेगी। साथ ही डिजिटल पेमेंट, चीनी सेस और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म पर भी चर्चा होगी। अभी वित्तमंत्री का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पीयूष गोयल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वो पहली बार बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में जीएसटी रिटर्न फॉर्म को सरल करने पर भी चर्चा होगी।
bhavtarini.com@gmail.com

