मुझे लगी श्याम संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने

मुझे लगी श्याम संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने

मुझे लगी श्याम संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने

भजनों के जरिये दी गई गायक विनोद अग्रवाल को श्रृद्धांजलि

i-love-shyam-sangte-preet-that-the-world-knows Syed Sikandar Ali मण्डला - प्रख्यात भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को श्रृद्धांजलि देने के लिये बीती शाम उदय चौक में ष्ष्एक शाम विनोद अग्रवाल के नामष्ष् भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा विनोद अग्रवाल के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर अनय द्विवेदी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा द्वारा स्वण् विनोद अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके पश्चात संतोष तिवारी ने भजन गायक विनोद अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला। पंडित शंकर दयाल शुक्ला एवं मोहन बानी ने विनोद अग्रवाल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। राजेन्द्र तिवारी द्वारा तिलक एवं शॉल श्रीफल से गायक एवं संगतकारों का सम्मान किया। पंडित गोपाल दुबे द्वारा गणेष वंदना से भजन संध्या कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। i-love-shyam-sangte-preet-that-the-world-knows फिर शुरू हुई विनोद अग्रवाल के भजनों की श्रृंखला। इसमें गायक राधे अवस्थी, गोपाल दुबे, बाबा बाजपेई, पारस तिवारी, अमन दुबे, मिंटू बर्मन एवं सत्यम बर्मन द्वारा बारी बारी से विनोद अग्रवाल भजन प्रस्तुत किये गये। राधे अवस्थी की प्रस्तुति मुझे लगी श्याम संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने तथा देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया। पारस तिवारी की प्रस्तुति मोहन से प्रेम लगाया है मैं जानूं या वो जाने। अमन दुबे की प्रस्तुति तेरी याद में मेरा दिल बेकरार हो रहा है। गोपाल दुबे की प्रस्तुति आजा आजा रे कन्हाई, मिंटू बर्मन की प्रस्तुति न जी भरके देखा न कुछ बात की। बाबा बाजपेई की प्रस्तुति चरण में कैसे आउ एवं सत्यम बर्मन द्वारा गाया गया भजन पिया ले गई जिया तेरी पहली नजर ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राधा हमारी गोरी गोरी भजन पर पारस तिवारी और राधे अवस्थी की जुगलबंदी ने विनोद अग्रवाल के मण्डला कार्यक्रम की यादें ताजा कर दी। i-love-shyam-sangte-preet-that-the-world-knows कार्यक्रम में सत्येन्द्र राजपूत ने हारमोनियमए शेखर शर्मा ने ढोलक तथा चिराग उइके ने तबला पर संगत दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस भजन गायक विनोद अग्रवाल का पिछले दिनों निधन हो गया है जिनकी श्रृद्धांजलि देने के लिये संतोष तिवारी एवं राधे अवस्थी की पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मोमवत्ती जलाई गई एवं 2 मिनिट का मौन रखकर स्वण् विनोद अग्रवाल जी की आत्मा की शांति के लिये ईष्वर से प्रार्थना की गई।