उखड़ रही है नाखून के बगल की खाल तो अजमाएं उपाय, मिलेगा लाभ

उखड़ रही है नाखून के बगल की खाल तो अजमाएं उपाय, मिलेगा लाभ
क्‍यूटिकल्‍स हमारे नाखून के किनारे की स्‍किन का ही हिस्‍सा होते हैं। यह जब उखड़ना शुरू होते हैं, तो वहां की त्‍वचा लाल पड़ जाती है और सूजन के साथ दर्द होने लगता है। यह एक सामान्य समस्‍या है, जिसका सामना बहुत से लोग करते हैं। हमारे नाखूनों के चारों ओर की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए इसकी केयर करने की आवश्‍यकता होती है। यह हमारे स्वास्थ्य का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि क्यूटिकल्स नाखूनों को बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। इसलिए, आपके क्यूटिकल्स की उचित देखभाल करना बहुत आवश्यक है। अगर आपके भी क्‍यूटिकल्‍स आए दिन छिल जाते हैं, तो यहां बताई गई ये 8 होम रेमिडीज आपके जरूर काम आएंगी... ​क्‍यूटिकल्‍स के छिलने का कारण क्या है? इससे पहले कि हम आपको उपाय बताएं, हमें छिलने के कारणों को जानना चाहिए। ड्राय स्‍किन एक्जिमा सनबर्न सोरायसिस ठंड और शुष्क मौसम पर्याप्त नमी की कमी सैनिटाइजर का लगातार उपयोग लगातार हाथ धोना विटामिन की कमी एलर्जी ​दूध दूध त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह कैल्शियम, विटामिन डी और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और त्वचा को साफ करता है। लगाने की विधि- 2 टीस्‍पून दूध और 1 टीस्‍पून शहद मिलाएं। मिश्रण को अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाकर मालिश करें। इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने हाथ धो लो। ​ओट्स ओट्स त्वचा को बिना ड्राय किए एक्सफोलिएट करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और साफ करता है। लगाने की विधि- एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें ओट्स मिलाएं। अपने हाथों को मिश्रण में 10-15 मिनट के लिए भिगोएं। अपने हाथ धोएं और सुखा लें। बाद में थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लगा लें। ​खीरा खीरा त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। इसमें विटामिन-सी और कैफिक एसिड होता है जो त्वचा की जलन से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। यह पोटेशियम, सल्फेट और विटामिन-सी से भी भरा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह आपकी त्वचा को सनबर्न से बचाने का काम करता है। लगाने की विधि- खीरे को बारीक पीस लें। इसे अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाएं। लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा एलोवेरा आपके हाथों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो त्वचा को नुकसान से बचाता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को कई प्रकार के संक्रमण से बचाते हैं। यह स्‍किन ड्रायनेस से निपटने में मदद करता है। लगाने की विधि- इसे उपयोग करने के लिए 1 चम्‍मच एलोवेरा जेल लें और उसे क्यूटिकल्स पर रगड़ें। अपने हाथों को थोड़ी देर के लिए धोने से बचें। आप इसका उपयोग दिन में कई बार कर सकती हैं। ​केला केला विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करता है। वहीं, केले में मौजूद अमीनो एसिड आपकी त्वचा को पोषण भी देता है। लगाने की विधि- आधा पका हुआ केला लें, इसे मैश करें और क्यूटिकल्स पर लगाएं। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे पानी से धो लें। बाद में मॉइस्चराइजर लगा लें। पुदीने का रस पुदीना आपकी त्वचा को पोषण और मॉइस्चराइज करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण को रोकते हैं। लगाने की विधि- 5-10 पुदीने की पत्तियां लें और उसमें से रस निकालें। बिस्तर पर जाने से पहले क्‍यूटिकल्‍स पर अच्‍छी तरह से लगाएं। इसे रात भर छोड़ दें। सुबह अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें।