आईपीएस का फेसबुक अकाउंट हैक कर की गई पैसे की मांग

आईपीएस का फेसबुक अकाउंट हैक कर की गई पैसे की मांग
रायपुर, आईपीएस अफसर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। हैंकरों ने आईपीएस विजय अग्रवाल के फेसबुक से जब परिचितों से रुपए मांगे और कुछ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो मामला खुला। इसके बाद आईपीएस ने स्वयं इसकी जानकारी साझा की। साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की गई है। जानकारी के मुताबिक, चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी में एसपी विजय अग्रवाल की फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ही इसकी जानकारी साझा की। जिसके उन्होंने हैक होने की बात कही और बताया कि रुपयों की मांग की जा रही है। इसलिए कोई भी इन मांगों को पूरा न करें। साइबर सेल प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली थी फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लोगों से पैसा मांगा जा रहा है। जांच की जा रही है।