‘जजमेंटल है क्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

‘जजमेंटल है क्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
नई दिल्ली, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म एनालिस्ट से इसे अच्छा रिपॉन्स मिला है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसे अच्छे रिव्यूज दिए हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को फिल्म के लिए बेहतरीन कमेंट्स भी मिल रहे हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक्टिंग इसमें काबिले तारीफ है। वहीं राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने हमेशा की तरह अपने फैंस को एक्टिंग से खुश किया है। फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 5-6 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये अभी पुख्ता तौर पर नहीं बताया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) के रूप में कितनी हिट साबित हुई। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) ने 5-6 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपको बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस फिल्म में एक बीमारी से पीड़ित होती हैं। जो कि दिमागी बीमारी है। जिसका फायदा राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अच्छी तरह उठाते नजर आते हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो वह काफी इंट्रस्टिंग है और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इसमें एक नहीं बल्कि दो लड़कियों के साथ शादी कर रोमांस करते नजर आते हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी और सभी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। देखना ये है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन असल में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।