जनभागीदारी से सफल होगी जन आशीर्वाद यात्रा : कृष्ण मुरारी मोघे

जनभागीदारी से सफल होगी जन आशीर्वाद यात्रा : कृष्ण मुरारी मोघे

भाजपा की वृहद जिला बैठक का हुआ आयोजन

mass-blessing-trip-will-be-successful-from-public-participation-krishna-murari-moghe Syed Sikandar Ali मंडला - प्रदेश के चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा संगठनात्मक दृष्टि से प्रभावी एवं महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अपनी क्षमता से इस यात्रा में आम जनता हितग्राही सामाजिक संगठन स्वयंसेवी संस्था कृषक एवं व्यवसायिक संगठन को जोड़कर यात्रा को वृहद स्वरूप प्रदान करें। उक्त आशय के उद्गार पूर्व सांसद व मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे ने भाजपा कार्यालय में आयोजित जिले की बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा इस यात्रा में विधानसभा प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम केंद्र - नगर केंद्र के पालक व मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। आम जनता की भागीदारी व सहयोग से मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा सफल होगी श्री मोघे ने कहा कि जिले में राजनीतिक समीक्षा करने की आवश्यकता है साथ ही मतदाता सूची में नए मतदाता का नाम जोड़ने का कार्य गंभीरता से करें। चतुर्मास में सेना की तैयारी पूरी करें - सांसद अनूप मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि प्रत्येक बूथ की हमें चिंता करना है। जिस तरह भगवान राम की सेना ने चतुर्मास में रावण से युद्ध करने की पूर्व तैयारी की थी उसी तरह हमें भी वर्षाकाल के चतुर्मास में पूर्ण तैयारी करना है। श्री मिश्रा ने कहा कांग्रेस झूठ के सहारे लोगों को गुमराह कर रही है हम कांग्रेस को जवाब दें। साथ ही सच को जनता के सामने रखें। प्रदेश की 15 वर्ष एवं 4 वर्ष की केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के मामले में बेदाग है जबकि कांग्रेस की यूपीए सरकार भ्रष्टाचार घोटालों की सरकार रही है। श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक श्रेणी का कार्यकर्ता समय पर भेदभाव छोड़ कर समर्पण के साथ चुनाव में अपना अहम योगदान देता है। हम सभी का एक ही मिशन है राष्ट्र आगे बढ़े उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपनी बात खुलकर संगठन के सामने रखें। mass-blessing-trip-will-be-successful-from-public-participation-krishna-murari-moghe कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम अध्यक्ष डॉ शिवराज शाह, विधायक रामप्यारे कुलस्ते एवं पंडित सिंह धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, पूर्व राज्यमंत्री देव सिंह सैयाम, पूर्व जिला अध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, विजेंद्र सिंह कोकडिया, प्रमोद सिंघई मंचासीन व सुनील नामदेव उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि दूसरे चरण की बैठक में तीनों विधानसभा की राजनीतिक समीक्षा एवं संगठन की आगामी कार्य योजना पर चर्चा कर सुझाव मांगे। इसके पूर्व जिले की बैठक में भी पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा आभार प्रदर्शन महामंत्री नीरज मरकाम ने किया।