जल जीवन मिशन के प्रचार रथ को मंत्री कावरे ने झंडी दिखाकर किया रवाना

जल जीवन मिशन के प्रचार रथ को मंत्री कावरे ने झंडी दिखाकर किया रवाना
rafi ahmad ansari बालाघाट। राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने आज 26 सितम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट से जल जीवन मिशन के प्रचार एवं जागरूकता रथ को झंछी दिखाकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के लिए रवाना किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2020 तक पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत प्रचार रथ जिले के गांव गांव जाकर आम जन को पेयजल की उपयोगिता, उसका महत्व एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का संदेश देगा। इस प्रचार रथ के माध्यम से बताया जायेगा कि स्वस्थ्य एवं सुरक्षित मानव जीवन के लिए शुद्ध पेयजल का बहुत महत्व है। अतरू हम अपने जल स्त्रोतों को प्रदूषित न होने दें, उनके आसपास गंदगी न होने दें। हमेशा साफ स्वच्छ पानी ही पीयें और भू-जल स्तर को बनाये रखने के लिए जल स्त्रोंतों के पास वाटर रिचार्ज की व्यवस्था करें।