Moong Dal Dahi Vada : मुंह में पानी आ जायेगा जब इस तरह बनायेंगे मूंग दाल वड़ा
Moong Dal Dahi Vada | मुंह में पानी आ जायेगा जब इस तरह बनायेंगे मूंग दाल वड़ा
दही वड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दही वड़ा हैल्दी़, पोषक और लो कैलौरी होने के साथ-साथ बहुत टेस्टी भी होता है। मूंग दाल वड़े बनाने का ये नया तरीका आपको जरूर पसंद आएगा। उड़द दाल से बने दही वड़ों की तुलना में मूंग दाल से बने वड़े ज्यादा आसानी से पच जाते हैं। शाम को स्नैक या किसी स्पेशल मौके या त्यो्हार पर आप घर में ये वड़ा बना सकते हैं। इस टेस्टी मूंग दाल वड़े को बनाना भी काफी आसान है। आज हम आपको Raj Rani Cooking World के जरिए बताने जा रहे हैं 'मूंग दाल दही वड़ा' रेसिपी के बारे में। इसे आप बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।
मूंग दाल वड़ा रेसिपी का वीडियो
INGREDIENTS | सामग्री मूंग दाल : 1 कप हरी मिर्च : 1 टेबलस्पून दही ( लो फैट ) : 2 कप लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर : 1 टेबलस्पून हींग : चुटकीभर तेल : 1 टेबलस्पून नमक : 1 टेबलस्पून
Holi Recipes
Method | बनाने की विधि
मूंग दाल को धो लें। इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। बाद में, पानी निकालकर इसे मिक्सर में डालें। अब इसमें हरी मिर्च डालकर इसे पीस लें। कटोरी में इस मिश्रण को डालें। एक चुटकी हींग और आधा टेबलस्पून नमक इसमें डालें। अच्छीट तरह से मिक्स करें। अब पडु मेकर लें और इसमें ब्रश से तेल लगाएं।
Icecream Recipes
मध्यडम आंच पर गर्म करें। एक तरफ से पकने पर दूसरी तरफ पलट दें, पूरी तरह से पकाएं। एक बार वड़ा पक जाए जो इसे प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें। एक कटोरी लें और उसमें एक कप दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें नमक डालकर दोबारा से फेटें और फिर एक तरफ रख दें। जीरा पाउडर से गार्निश करें। दोबारा दही डालें (इससे पहले की ये बहुत ज्या दा सूख जाए) और ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें। मूंग दाल दही वड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं।
Video Source- Raj Rani Cooking World
bhavtarini.com@gmail.com 