Moter insurance : कार, दोपहिया और परिवहन वाहन मालिकों पर आएगा भार
नई दिल्ली
कार, दोपहिया और परिवहन वाहनों का थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस जल्द महंगा हो सकता है। बीमा उद्योग के सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण थर्ड पार्टी प्रीमियम में बढ़ोतरी पिछले साल भी नहीं की गई थी। बीमा नियामक इरडा ने एक अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था।
हालांकि, कोरोना आने से इस पर रोक लगा दिया था। इस साल भी अभी तक प्रीमियम बढ़ोतरी का फैसला नहीं किया है। वहीं, बीमा कंपनियों का कहना है कि प्रीमियम में बढ़ोतरी नहीं करने से उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इरडा की ओर से प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव अगले महीने आ सकता है।
इतना बढ़ोतरी का दिया था प्रस्ताव
इरडा ने पिछले साल जो प्रस्ताव दिया था उसमें वित्त वर्ष 2020-21 में 1000 सीसी से कम की कारों के लिए थर्ड पार्टी (टीपी) मोटर बीमा प्रीमियम दरों को 5.3 फीसदी बढ़ाकर 2,182 रुपये करने का प्रस्ताव था। इसी तरह 1000 सीसी से 1500 सीसी की कारों के लिए प्रीमियम को 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,383 रुपये करने का प्रस्तव दिया गया था। वहीं, 1500 सीसी से अधिक की कारों के लिए टीपी प्रीमियम को मौजूदा के 7,890 रुपये पर ही कायम रखने का प्रस्ताव किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 