MP : अब 9th, 11th की परीक्षाएं रद्द, रिवीजन के आधार पर मिलेगा प्रमोशन

MP : अब 9th, 11th की परीक्षाएं रद्द, रिवीजन के आधार पर मिलेगा प्रमोशन
भोपाल। मध्य प्रदेश में करो ना कि शहर के बाद एक के बाद एक परीक्षाएं रखो रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली जाने वाली बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया वहीं एमपीपीएससी एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने नौवीं व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब 9वी और 11वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन रिवीजन टेस्ट और छमाही परीक्षा के आधार पर होगा। इसी आधार पर उनका रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सभी भाग में इस संबंध में शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग में जारी आदेश में लिखा है कि कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू के कारण परीक्षा कराना संभव नहीं था। इस कारण वार्षिक परीक्षा को रद्द किया जाता है। परीक्षा परिणाम की गणना बेस्ट ऑफ फाइव के तहत की जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी छह विषय में पांच विषय में पास हो जाता है तो उसे पास घोषित किया जाएगा।